Indian Railways: रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: 5 से 13 मई तक कई ट्रेनें रद्द, चेक करें लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:06 PM (IST)

Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। मई महीनें में 5 से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। दरअसल,  दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए जाने के चलते  कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी हुआ हैं। ये बदलाव  हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए किया गया है। ऐसे में इन रूट्स के यात्रियों के लिए बड़ी दिक्कत हो सकती है। 

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
रोजाना यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से होगी।  

नई दिल्ली - रोहतक

दिल्ली - जींद

दिल्ली - नरवाना

दिल्ली - शामली

शकूरबस्ती - नई दिल्ली (लोकल ईएमयू सेवाएं)

लंबी दूरी की ट्रेनों के बदले रास्ते (Diverted Routes)
कटरा से दक्षिण भारत और मध्य भारत जाने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यात्री ध्यान दें कि ये ट्रेनें अब अपने पुराने रूट के बजाय वैकल्पिक रास्तों से चलेंगी:

कटरा से कन्याकुमारी

कटरा से चेन्नई

कटरा से जबलपुर

कटरा से तिरुनेलवेली

नोट: डायवर्ट किए गए रूट की वजह से इन ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर  Stoppages टेंपररी रूप से हटा दिए गए हैं।

इस दौरान पलवल, गाजियाबाद, दनकौर और खुर्जा रूट की कई लोकल ट्रेनों की सेवा सीमित कर दी गई है और उन्हें केवल नई दिल्ली या दिल्ली जंक्शन तक ही चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें तो अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे तक लेट भी हो सकती हैं।  

रेलवे ने यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या हेल्प लाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News