हैदराबाद में JSW MG की नई पेशकश: हेक्टर टोमाहॉक SUV के EV और PHEV वैरिएंट्स हुए लॉन्च

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 01:00 PM (IST)

हैदराबाद: JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी हेक्टर टोमाहॉक SUV को हैदराबाद में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वैरिएंट में पेश किया। इसकी शुरुआती 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' कीमत EV के लिए 13.99 लाख रुपए और PHEV के लिए 21.79 लाख रुपए है। कंपनी के एडवांस्ड ड्राइव आर्किटेक्चर प्लेटफ़ॉर्म टेक्नोलॉजी (ADAPT) पर बनी इस SUV को MG हैदराबाद में एक्ट्रेस अनन्या नगाल्ला और राम ग्रुप के CEO गुंजीत सिंह सचदेवा की मौजूदगी में पेश किया गया। 

कंपनी ने बताया कि हेक्टर टोमाहॉक EV में 69.2 kWh की बैटरी है और यह 517 km की सर्टिफाइड रेंज देती है, जबकि PHEV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh की बैटरी है और यह 115 km से ज्यादा की प्योर-इलेक्ट्रिक रेंज देती है। JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा कि तेलंगाना देश के सबसे तेज़ी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मार्केट में से एक के तौर पर उभर रहा है और इस लॉन्च से क्षेत्र में कंपनी का न्यू-एनर्जी व्हीकल इकोसिस्टम मजबूत होगा। कंपनी ने बताया कि हेक्टर टोमाहॉक में 15.6-इंच का HD इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक रूफ और एडवांस्ड सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं। 

 कंपनी के अनुसार, इस SUV में व्हीकल-टू-होम (V2H) क्षमता भी है, जिससे गाड़ी की बैटरी से घरेलू उपकरण और घर चलाए जा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि गाड़ी की 69.2 kWh मैजिक बैटरी की कड़ी सेफ्टी टेस्टिंग की गई है और EV व PHEV दोनों वैरिएंट के पहले मालिक को लाइफटाइम बैटरी वारंटी दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News