बर्फबारी ने लौटाई कश्मीर की रौनक, पर्यटकों से गुलजार हुई वादी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 03:20 PM (IST)

श्रीनगर: कोविड 19 के कारण कश्मीर मेंपर्यटन उद्योग मंदी के दौरसेगुजर रहा था पर अब वो उससे उभर रहा है। कश्मीर में इस सर्दी की बर्फबारी ने पर्यटकों को घाटी की तरफ खींचा है। पिछले कुछ वर्षों से वादी का पर्यटन उद्योग बेहाल था पर अब वो गुलजार हो रहा है। 


एक टूरिस्ट कैब चालक रफीक ने बताया, पिछले वर्ष हमे काफी नुकसान हुआ। घाटी में टूरिस्ट नहीं आए। अब स्थिति सुधर रही है। उसने कहा,कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हुई है। भारतवर्ष से पर्यटक बर्फ देखने आ रहे हैं। पंकज नाम क एक टूरिस्ट ने कहा, वैसे तो कश्मीर हर मौसम में सुन्दर है पर बर्फ में यह और निखरता है। मैं कहता हूं कि सर्दियों में भी लोगों को यहां घूमने आना चाहिये। 


हांलाकि सर्दियों में लोगों को समस्याएं भी पेश आती हैं। दिसंबर से लेकर जनवरी तक का महीना भारी बर्फबारी का होता है और कश्मीर में इस दौर को चिल्लई कलां कहते हैं। इस दौरान हाड जमा देने वली सर्दी होती है। डल झील भी आंशिक रूप से जम जाती है। विशाली नाम की एक टूरिस्ट के अनुसार, बाग में पेड़ बर्फ से लदे हैं। बहुत सुन्दर हैं। हमने कभी बर्फ नहीं देखी पर कश्मीर में बर्फ ही बर्फ है। सब मजेदार है। टूरिज्म के सचिव सरमद हफीज के अनुसार, कश्मीर वादी अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जानी जाती है। जहां एक तरफ बर्फ लोगों को आकष्रित करती है वहीं गर्मियों में भी लोग नैचयूरल ब्यूट देखने आते हैं। टयूलिपगार्डन को देखने ही लाखों लोग पहुंचते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News