दिल्ली में अब घर बैठे होगी शराब की ऑनलाइन बुकिंग, जानें क्या हैं नियम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 07:43 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिए अब खुदरा दुकानों से शराब की अग्रिम बुकिंग की जा सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी 'होम डिलीवरी' की कोई सुविधा नहीं होगी और खरीदारों को ऑनलाइन बुक की गई और भुगतान की गई शराब की बोतलों को 48 घंटे के भीतर खुद जाकर लेना होगा।

यह अग्रिम बुकिंग दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले डीएसआईआईडीसी के 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिये की जा सकती है। यह निगम शहर में लगभग 200 खुदरा स्टोर संचालित करता है। शहर में चार ऐसे निगम हैं, जिन्हें 700 से अधिक खुदरा दुकानों के माध्यम से सामूहिक रूप से शराब बेचने की अनुमति है।

अधिकारियों ने कहा कि शराब की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर अब तक प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक नहीं रही है, और इसका आगे का विस्तार उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। आबकारी नियमों के अनुसार ऐप का उपयोग करके बुकिंग करने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए, और एक व्यक्ति को केवल नौ लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर की अनुमति है। आपूर्ति लेने के बाद उत्पादों को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि खरीदी गई बोतल को लेने से पहले बुक किए गए ऑर्डर को रद्द किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News