Chandra Grahan: आज लगेगा सबसे लंबी अवधि वाला चंद्रग्रहण, जानें कब और कहां आएगा नजर

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 10:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन उपछाया चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण काल एक अशुभ समयावधि होती है। ग्रहण के सूतक काल में पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्यों के अलावा अन्य चीजों को भी करने की मनाही होती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज 580 सालों के बाद सबसे लंबी अवधि वाला आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। इससे पहले 18 फरवरी 1440 में पड़ा था। आइए जानते हैं आज लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़े सारे सवालों के जवाब।

 

कितने बजे लगेगा चंद्रग्रहण?
भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे से ज्यादा होगी। 

 

चंद्रग्रहण कहां दिखाई देगा?
यह चंद्रग्रहण यूरोप, अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, इंडोनेशिया, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में साफ दिखाई देगा। अगर भारत की बात की जाए तो यह ग्रहण शाम के समय अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। लेकिन भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से कुछ पल के लिए दिखाई दे सकता है। 

 

सूतक काल मान्य
चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। भारतीय दृष्टिकोण से साल का आखिरी चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। हालांकि राशियों और नक्षत्रों पर ग्रहण का प्रभाव देखा जा सकेगा।

 

क्या सावधानियां बरतें?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान मन में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना करने से लाभ मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News