इतिहास: आज ही के दिन भारत ने अपनाया था संविधान

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 10:29 AM (IST)

नई दिल्ली: इतिहास में 26 नवंबर की तारीख देश के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। 26 नवम्बर,1949 को भारत में संविधान को अंगीकार किया गया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि इस तारीख के साथ एक दुखद घटना भी जुड़ी हुई है। 26 नवम्बर, 2008 को मुंबई में देश को दहला देने वाला आतंकवादी हमला हुआ था। मुम्बई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमले किए थे। हमले में 166 लोग मारे गये थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। ये हमले तीन दिन तक चले थे। नौ आतंकवादी मारे गये थे जबकि मुम्बई पुलिस ने एक आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ लिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-     
 

  •  1919 - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म हुआ। 
  • 1921 - देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म हुआ। 
  • 1949: देश में संविधान को अंगीकार किया गया। 
  • 1967 - लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे। 
  • 1984 - इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया। 
  • 1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
  • 2001 - नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए थे। 
  • 2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत। 
  • 2008 - मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमले हुए जिसमें 166 लोग मारे गए। 
  •  2012 - अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News