Gold Rate: गिरावट का दौर जारी, लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता हुआ सोना, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 11:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 26 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन सोने के दामों में कमी आई है जबकि चांदी की कीमत भी एक दिन की स्थिरता के बाद नीचे आई है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कारणों ने भी इस गिरावट को प्रभावित किया है।

आज का ताजा सोना भाव (Gold Price Today)

शनिवार यानी 26 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोना देशभर में 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। यह कल के मुकाबले 490 रुपये सस्ता है क्योंकि शुक्रवार को यह 1,00,960 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

  • 22 कैरेट सोना – ₹92,090 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना – ₹75,350 प्रति 10 ग्राम

पिछले एक दिन में ही सोने के दाम में 1380 रुपये की गिरावट देखी गई, जो खरीदारों के लिए राहत की खबर हो सकती है।

चांदी की भी घटी चमक

चांदी की कीमत भी आज कमजोर पड़ी है। शुक्रवार को चांदी में 1200 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी। आज की ताजा कीमतें इस गिरावट को आगे बढ़ा रही हैं। हालांकि, आज के कुछ शहरों के दाम स्थिर भी रह सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर औसतन चांदी की चमक फीकी रही है।

आपके शहर का ताजा रेट – जानिए कहां कितनी है कीमत

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,00,620 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट: ₹92,240 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट: ₹75,470 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू

  • 24 कैरेट: ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट: ₹92,090 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट: ₹75,350 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट: ₹92,090 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट: ₹75,890 प्रति 10 ग्राम

इस प्रकार, चेन्नई में 18 कैरेट सोना अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा महंगा है।

अंतरराष्ट्रीय फैक्टर्स का असर

सोने-चांदी के रेट रोजाना तय होते हैं और इसके पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण होते हैं। वर्तमान में अमेरिका, जापान और फिलिपींस के बीच हुई नई ट्रेड डील का असर वैश्विक बाजार पर पड़ा है और इससे सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

इसके अलावा, कुछ और प्रमुख फैक्टर्स:

  • डॉलर की मजबूती या कमजोरी

  • विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव

  • सीमा शुल्क और आयात नीति

  • वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव

  • बाजार में निवेशकों की मनोवृत्ति

जब निवेशकों को शेयर बाजार अस्थिर लगता है तो वे सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर झुकते हैं। लेकिन जब वैश्विक बाजार स्थिर होता है तब सोने की मांग थोड़ी कम हो जाती है जिससे दाम गिरते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News