बचपन में सगी मां ने छोड़ा साथ... आज बन गए दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जानें एक दिन की कितनी है कमाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 05:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 393 बिलियन डॉलर (लगभग 34.60 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है, जो मस्क की 385 बिलियन डॉलर (करीब 33.90 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति से ज्यादा है।

मंगलवार को ओरेकल ने अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की जोकि उम्मीद से बेहतर साबित हुई। इसके बाद बुधवार को कंपनी के शेयरों में 41 प्रतिशत तक तेजी आई और शेयर की कीमत 336 डॉलर तक पहुंच गई। लैरी एलिसन के पास ओरेकल के लगभग 116 करोड़ शेयर हैं, इसलिए शेयरों की कीमत में इस बढ़ोतरी का असर उनके कुल नेटवर्थ पर भी पड़ा, जो एक दिन में लगभग 9 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस साल जून में भी लैरी एलिसन ने जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़कर ब्लूमबर्ग की बिलेनियर्स लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

कौन हैं लैरी एलिसन?

लैरी एलिसन का जन्म 1944 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक अविवाहित मां के घर हुआ था। उन्हें जन्म के बाद महज नौ महीने की उम्र में निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें अपने चाचा-चाची, लिलियन और लुई एलिसन के पास गोद दे दिया। लैरी शिकागो में पले-बढ़े। 12 साल की उम्र में जब उन्हें पता चला कि उन्हें गोद लिया गया है, तो यह उनके जीवन और सोच पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने अपनी जन्म मां से 48 साल की उम्र में पहली बार मुलाकात की।

साल 1977 में लैरी एलिसन ने एक डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में ओरेकल की स्थापना की। धीरे-धीरे यह कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग की बड़ी ताकत बन गई। वर्तमान में 80 साल के एलिसन ओरेकल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News