अयोध्या में रामलला दर्शन का समय बदला,  इतने समय के लिए खुलेंगे कपाट

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अयोध्या में प्रभु राम के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आज से रामलला के दर्शनों का समय बदल गया है। यह बदलाव महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या की वजह से किया गया था।  श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर यह नया दर्शन समय लागू होगा।

नए समय की जानकारी राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के कारण अयोध्या में भारी भीड़ के चलते राम लला के दर्शनों की अवधि को घटा दिया गया है। पहले सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक राम दरबार भक्तों के लिए खुला रहता था। ऐसा प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किया गया था। अब श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रभु श्रीराम के दर्शन का समय पहले जैसा ही कर दिया है। यानी अब दर्शन की समय सीमा फिर से सामान्य कर दी गई है।

PunjabKesari

नए दर्शन का समय
राम जन्मभूमि में अब दर्शन का नया समय इस प्रकार होगा:

सुबह 4 बजे: मंगला आरती

4:15 से 6 बजे तक: कपाट बंद

शाम 4 बजे: श्रृंगार आरती

6:30 से 11:50 बजे तक: दर्शन

दोपहर 12 बजे तक: कपाट बंद

12 बजे: भोग आरती

12 से 12:30 बजे तक: दर्शन

दोपहर 1 बजे तक: कपाट बंद

1 से शाम 6:50 बजे तक: दर्शन

शाम 7 बजे तक: पट बंद, भोग

7 बजे: संध्या आरती

रात 9:45 बजे तक: दर्शन

9:45-10 बजे तक: पट बंद, भोग

10 बजे: शयन आरती

10:15 बजे: कपाट बंद

यह समय श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए नया समय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News