ट्रंप-मस्क ब्रेकअप पर टाइम ट्रैवेलर की भविष्यवाणी हुई सच! अब 2025 में तीसरे विश्व युद्ध पर कही बड़ी बात
punjabkesari.in Thursday, May 29, 2025 - 05:53 PM (IST)

Washington: व्हाइट हाउस में एक समय साथ दिखाई देने वाली डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की जोड़ी अब बीते दिनों की बात हो गई है। 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जब दोनों एक-दूसरे का समर्थन कर रहे थे, तभी एक टाइम ट्रैवेलर ड्रू कर्टिस ने दावा किया था कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। कर्टिस ने ठीक-ठाक अंदाज़े के साथ कहा था कि 2025 की शुरुआत में ही यह "ब्रोमांस" टूट जाएगा और अब वो भविष्यवाणी सच्ची साबित हो रही है।
ड्रू कर्टिस: भविष्य से लौटे भविष्यवक्ता
टाइम ट्रैवेलर ड्रू कर्टिस कोई आम इंसान नहीं माने जा रहे। वे खुद को भविष्य से आया हुआ बताते हैं और उनके ट्विटर (अब एक्स) पेज पर ऐसी कई सनसनीखेज भविष्यवाणियां मौजूद हैं। शुरुआत में उनकी बातों पर कोई खास ध्यान नहीं देता था, लेकिन जब 2020 में उन्होंने कोविड-19 महामारी की सटीक भविष्यवाणी कर दी थी, तब से उन्हें गंभीरता से लिया जाने लगा।अब, जब उन्होंने एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच दूरी की बात कही थी और वो सच निकली तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नया 'नास्त्रेदमस' कहने लगे हैं।
2028 में राष्ट्रपति बनेंगे एलन मस्क?
ड्रू कर्टिस की अगली भविष्यवाणी भी चौंकाने वाली है। उन्होंने दावा किया है कि यदि अमेरिका में नॉन-नेटिव (विदेश में जन्मे) नागरिकों को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाती है, तो एलन मस्क 2028 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में होंगे। इतना ही नहीं, इस चुनाव में उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे हॉलीवुड स्टार और पूर्व गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर।
भविष्य की राजनीति पर असर
कर्टिस की इस भविष्यवाणी की पुष्टि The Sun ने भी अपनी रिपोर्ट में की है, जिसमें कहा गया कि ट्रंप 2025 में मस्क को अपने राजनीतिक एजेंडे से बाहर कर देंगे। यह अमेरिकी राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
और क्या-क्या कहा कर्टिस ने?
उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 2025 में तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा लेकिन दुनिया को कई भयावह तूफानों का सामना करना पड़ेगा। 2015 में ही उन्होंने 2020 की कोविड-19 महामारी की भविष्यवाणी कर दी थी। अब उनका कहना है कि दुनिया में कई अहम घटनाएं होंगी, लेकिन मानवता को खत्म करने वाला कोई बड़ा युद्ध फिलहाल नहीं होगा।
मोदी का रोल
टाइम ट्रैवेलर कर्टिस ने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कोई स्पष्ट भविष्यवाणी नहीं की है, लेकिन उनके द्वारा बताए गए वैश्विक राजनीतिक बदलावों में भारत की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत भी इन भविष्यवाणियों में किसी तरह की बड़ी भूमिका निभाता है।