दिल्लीवालों हो जाओ तैयार! इस वीकेंड फिर बदलेगा मौसम, गरज के साथ होगी बारिश

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 12:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  IMD के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 86% दर्ज की गई। IMD ने शनिवार और रविवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

PunjabKesari

CPCB के आंकड़े के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का AQI 70 रहा, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक' 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News