खूंखार भाभी! प्यार में अंधी महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देवर और अपनी ही बेटी की...

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 02:48 PM (IST)

Bulandshahr Khurja Triple Death : बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक पेड़ पर महिला का शव लटका मिला और नीचे उसके देवर व मासूम बेटी की लाशें पड़ी थीं। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो इशारा कर रही है वह किसी डरावनी फिल्म की पटकथा जैसी है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक महिला की पहचान देवी सरकार (32) के रूप में हुई है। पेड़ के नीचे उसकी 4 साल की बेटी सावंती और 28 वर्षीय देवर सरल सरकार के शव मिले। ये सभी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के रहने वाले थे और खुर्जा की पॉटरी में मजदूरी करते थे।

शादी की जिद और 28 मिनट का वो आखिरी कॉल

एसएसपी और एसपी देहात की जांच में सामने आया कि देवी सरकार अपने अविवाहित देवर सरल से प्रेम करती थी और उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। घटना से पहले देवी और उसके देवर के बीच करीब 28 मिनट तक फोन पर बात हुई थी। 11 मार्च को पति अपेश्वर से झगड़ा करने के बाद देवी अपनी बेटी को लेकर देवर के पास चली गई थी। जब सरल ने शादी से साफ इनकार कर दिया तो देवी ने खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: 'सर, हमें हेलिकॉप्टर में बैठना है...' Class Test में अव्वल आईं 3 छात्राएं, तो प्रिंसिपल ने करवाई आसमान की सैर

पहले हत्या, फिर खुदकुशी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि बच्ची सावंती और देवर सरल की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस का अनुमान है कि महिला ने पहले दोनों को कोई नशीला पदार्थ या नींद की गोली दी (जिसके लिए विसरा प्रिजर्व किया गया है) और फिर उनकी गला दबाकर जान ले ली। इसके बाद उसने खुद को फंदे से लटका लिया।

रेलवे कीमैन ने देखा खौफनाक मंजर

शुक्रवार सुबह करीब 7:55 बजे रेलवे के कीमैन सोनपाल जब पटरियों की जांच कर रहे थे तब उनकी नजर पापड़ी के पेड़ पर पड़ी। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी। शिनाख्त के बाद पता चला कि महिला का पति अपेश्वर पास की ही एक पॉटरी में रहता है जिसे पुलिस ने मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें: अश्लील हरकत! अंडरगारमेंट्स चुराता युवक CCTV में कैद, शादीशुदा महिला के एकतरफा प्यार में साइको हुआ पड़ोसी

बिखर गया परिवार

अपेश्वर और देवी की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनका 10 साल का बेटा गांव में दादा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है जिसे अब शायद कभी अपनी मां, छोटी बहन और चाचा का चेहरा देखने को नहीं मिलेगा। पति अपेश्वर ने बताया कि पत्नी अक्सर देवर के साथ रहने की जिद को लेकर घर में क्लेश करती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News