छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की सीधी भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौत
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 01:50 PM (IST)
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बलरामपुर जिले में राजपुर-कुसमी मार्ग पर आज तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत टक्कर में 3 मजूदरों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 11 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर प्रतापपुर क्षेत्र से शंकरगढ़ की ओर रवाना हुए थे जब वह सेवारी गांव के करीब पहुंचे तब उनका वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: Period में तेज दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत
वहीं अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
