दर्दनाक हादसाः गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 04:05 AM (IST)

नेशनल डेस्कः विशाखापत्तनम के वन टाउन क्षेत्र में फिशिंग हार्बर के पास गुरुवार को एक भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट का कारण एक वेल्डिंग शॉप में गैस रिसाव बताया जा रहा है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

शवों के बिखर गए टुकड़

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि शवों के टुकड़े आसपास बिखर गए, जिससे मृतकों की सटीक संख्या का आकलन करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News