Jharkhand की स्टील फैक्ट्री में आधी रात को लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 10:53 AM (IST)

रांची : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने शनिवार को इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है।

घायल कर्मचारी का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित स्टील फैक्टरी के 'कैप्टिव पावर प्लांट' (स्वयं के उपयोग के लिए स्थापित बिजली संयंत्र) से आग फैल गई। 

बरकाकाना थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News