पेपर लीक के खिलाफ अभ्यर्थियों की जंग रंग लाई, झारखंड सरकार ने देवेंद्र नाथ महतो गुट से की बातचीत

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:40 PM (IST)

रांची: झारखंड सरकार ने कथित पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे नौकरी अभ्यर्थियों के देवेंद्र नाथ महतो नीत गुट के साथ शनिवार को बातचीत की। रांची स्थित राज्य अतिथि गृह में यह बैठक शुरू हुई। महतो के अनशन का शनिवार को सातवां दिन है। इस गुट का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पिछले दो सप्ताह से राजधानी में हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता महतो ने कहा, ''हम झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और उस एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को तत्काल रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसकी जांच या तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए या फिर राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक समिति से कराई जाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News