Asian Stock market: ट्रंप के 104% टैरिफ की धमकी ने उड़ाए निवेशकों के होश, एशियाई बाजार धड़ाम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 08:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार की सुबह भारी गिरावट देखने को मिली। 9 अप्रैल को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयात होने वाले सामान पर 104% शुल्क लगाने की घोषणा के बाद, वैश्विक शेयर बाजारों में भारी हलचल देखने को मिली। इस घोषणा ने न केवल अमेरिकी बाजारों को प्रभावित किया, बल्कि जापान से लेकर यूरोप तक के बाजारों में गिरावट का माहौल बन गया। अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के चलते निवेशकों के बीच चिंता बढ़ी, जिसके परिणामस्वरूप अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई, जबकि जापान का निक्केई 1.51% और हांगकांग फ्यूचर्स में 3.1% की गिरावट आई।

भारतीय बाजार में गिरावट की संभावना

भारतीय शेयर बाजारों के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 बुधवार को गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी के संकेत भी नकारात्मक नजर आ रहे हैं, और यह 22,442.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले निफ्टी फ्यूचर्स से 187.85 अंकों की गिरावट पर है। ऐसे में भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की संभावना जताई जा रही है।

 चार्ट में दिखी एशियाई बाजारों की गिरावट: 

बाजार इंडेक्स वैल्यू गिरावट (पॉइंट्स) प्रतिशत गिरावट
Nikkei (जापान) 31,965.68 -1,046.90 -3.17%
Shanghai (चीन) 3,096.67 -48.88 -1.55%
Shenzhen (चीन) 9,256.71 -167.97 -1.78%
Hang Seng (हांगकांग) 19,528.60 -599.08 -2.98%
ASX 200 (ऑस्ट्रेलिया) 7,418.50 -91.50 -1.22%
KOSPI (दक्षिण कोरिया) 2,316.94 -17.29 -0.74%
STI (सिंगापुर) 3,419.49 -49.98 -1.44%
NZX 50 (न्यूजीलैंड) 11,863.90 -27.54 -0.23%

 क्यों असर पड़ा एशियाई बाजारों पर?

  1. चीन से व्यापार प्रभावित: टैरिफ बढ़ने से चीन की एक्सपोर्ट-आधारित कंपनियों को नुकसान होगा।

  2. ग्लोबल सप्लाई चेन को झटका: एशिया की कई अर्थव्यवस्थाएं चीन से जुड़ी हुई हैं, इसलिए चीन पर असर का असर इन सभी देशों के बाजारों पर पड़ा।

  3. निवेशकों में घबराहट: निवेशक रिस्क से बचने के लिए तेजी से बिकवाली कर रहे हैं।

क्या आगे और गिरावट होगी?

अगर टैरिफ पर बात और आगे बढ़ती है या चीन की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई होती है, तो एशियाई बाजारों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News