कोरोना का खौफ! भारत से वापस नहीं जाना चाहते हजारों अमेरिकी नागरिक

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 09:10 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है, सरकार ने लोगों से अपील की है कि जो लोग जहां हैं वे वहीं रहें,इस वजह से कई विदेशी नागरिक भी भारत के कई शहरों में फंसे हुए हैंं। कई देश अपने नागरिकों को भारत से एयरलिफ्ट भी कर रहे हैं। अमेरिका ने भी अपने ना​गरिकों को एयरलिफ्ट किया है। अमेरिकी नागरिक खुद को भारत में ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कई अमेरिकी नागरिक भारत में रहना पसंद कर रहे हैं।

वाशिंगटन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी इयान ब्राउनली ने कहा,'हमने भारत में मौजूद अमेरिकीयों को विशेष विमान के जरिए वीकेंड पर देश वापस लाने के लिए फोन किया। भारत में मौजूद हमारे स्टाफ ने 800 नागरिकों को फोन करके पूछा कि क्या वो आज फ्लाइट से आना चाहते हैं। हमें केवल 10 लोगों का सकारात्मक जवाब मिला। 800 में से केवल 10। ऐसे में यह संख्या हमें अनिश्चितता का एक संकेत दे रही है।'उन्होंने कहा कि हम भारत में मौजूद 24,000 अमेरिकियों को ट्रैक कर रहे हैं।

अब तक 20,473 विदेश नागरिक गए स्वदेश
इस बीच, कोविड-19 पर बनी टीम के प्रभारी एवं भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव दामू रवि ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रालय ने अब तक 20,473 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था की है। ब्रिटेन इस सप्ताह कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, चेन्नई, गोवा, मुंबई और नई दिल्ली से 12 विशेष विमानों से अपने नागरिकों को वापस बुलाने की तैयारी में है। पिछले सप्ताह तक ब्रिटेन के 35,000 नागरिक भारत में मौजूद थे और इनमें से 20,000 नागरिकों ने वापस जाने का फैसला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News