Assam Election 2026: कांग्रेस को बड़ा झटका, CM हिमंत सरमा की सीट जलुकबारी में उम्मीदवार का नामांकन रद्द

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 07:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नामांकन जांच के दौरान पार्टी के तीन उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए गए हैं। इनमें सबसे अहम नाम जलुकबारी सीट का है, जहां से मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma चुनाव मैदान में हैं।

किन उम्मीदवारों के नामांकन हुए खारिज?

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के जिन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं, वे हैं आनंद नराह – ढकुआखाना,निर्मल लंगथासा – हाफलोंग, विदिशा नेओग – जलुकबारी। अब तक पूरे राज्य में कुल 18 नामांकन पत्र खारिज किए जा चुके हैं।

अन्य सीटों पर क्या है स्थिति?

ढकुआखाना सीट पर फिलहाल भाजपा के पूर्व मंत्री का प्रभाव बना हुआ है। हाफलोंग सीट पर सियासी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं, जहां भाजपा की पूर्व मंत्री ने हाल ही में कांग्रेस जॉइन कर नामांकन दाखिल किया, जिसे मंजूरी मिल गई।

किन-किन पार्टियों के उम्मीदवार हुए बाहर?

अब तक जिन दलों और उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हुए हैं, उनमें शामिल हैं:

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) – 3
  • वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल – 3
  • SUCI (कम्युनिस्ट) – 1
  • अपनी जनता पार्टी – 1
  • निर्दलीय उम्मीदवार – 8

कुल कितने उम्मीदवार मैदान में?

Assam की 126 विधानसभा सीटों के लिए 815 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1,389 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। कई उम्मीदवारों ने एक से ज्यादा सीटों से पर्चा भरा है।इससे चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होता दिख रहा है। नामांकन रद्द होने की घटनाओं ने असम चुनाव में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। खासकर जलुकबारी सीट पर कांग्रेस को लगा झटका मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News