Diwali With Army: इस बार भी जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, जानिए क्या है उनका प्लान

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 09:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ इस बार जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास में जवानों संग दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी सुबह करगिल द्रास पहुंच गए हैं। साल 2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, वे जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं।

 

पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को इस साल भी बरकरार रखा है। देश के लोग सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हर त्योहार मना सकें इसके लिए हमारे जवानों सीमा पर तैनात रहते हैं और बॉर्डर पर ही हर त्योहर मनाते हैं। पीएम मोदी का सेना के साथ खास लगाव है और उनको अपना परिवार मानते हैं इसलिए वे हर दिवाली जवानों के साथ मनाते हैं ताकि वे लोग खुद अकेला महसूस न करें। 

 

जवानों संग पीएम मोदी की दिवाली

  • 23 अक्तूबर 2014: सियाचिन में जवानों संग पहली दिवाली मनाई थी
  • 11 नवंबर 2015: पंजाब से लगी पाकिस्तानी सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे।
  • 30 अक्टूबर 2016: हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • 18 अक्टूबर 2017: जम्मू कश्मीर के गुरेज में पहुंचे थे।
  • 7 नवंबर 2018: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।
  • 27 अक्टूबर 2019: राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे।
  • 14 नवंबर 2020: जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • 4 नवंबर 2021: साल 2021 में जवानों संग राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में दिवाली मनाई थी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News