Heart Attack Awareness : सुबह उठकर दिखने वाला ये 1 लक्षण हो सकता हैं हार्ट अटैक का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 11:16 AM (IST)
नेशनल डेस्क : आज की तेज़ जीवनशैली, लगातार बढ़ता तनाव, असंतुलित भोजन और नींद की कमी का असर सीधे हमारे दिल की सेहत पर पड़ रहा है। इसी वजह से आज बड़ी संख्या में लोग दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पहले जहां हार्ट अटैक को बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, वहीं अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कई बार शरीर हार्ट अटैक से पहले कुछ संकेत देता है। खासकर सुबह उठते समय दिखाई देने वाला ये 1 लक्षण इस खतरे की ओर इशारा कर सकते हैं। अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।
ब्लड प्रेशर क्यों बनता है हार्ट अटैक का बड़ा कारण
डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में से एक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर है, जिसे चिकित्सा भाषा में High Blood Pressure या हाइपरटेंशन कहा जाता है। आज के समय में दुनियाभर में हाई बीपी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे अक्सर 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, क्योंकि कई बार इसके लक्षण तुरंत दिखाई नहीं देते, लेकिन धीरे-धीरे यह दिल, दिमाग और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर ब्लड प्रेशर लंबे समय तक नियंत्रण में न रहे तो इससे Heart Attack और Stroke जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें - अगर दिखें ये 7 संकेत, तो समझ लें शनि देव की आप पर है अटूट कृपा
क्या होता है मॉर्निंग हाइपरटेंशन
सुबह के समय अचानक ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना मॉर्निंग हाइपरटेंशन कहलाता है। डॉक्टरों के अनुसार सुबह शरीर में कुछ हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर यह बढ़ोतरी जरूरत से ज्यादा हो या लगातार बनी रहे तो यह चिंता का विषय हो सकता है।
इस स्थिति के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे :
- शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल
- दिल से जुड़ी बीमारी
- Diabetes
- Thyroid Disease
- किडनी से जुड़ी समस्याएं
- पर्याप्त नींद न लेना
- मानसिक तनाव या चिंता
अगर इन कारणों की वजह से सुबह-सुबह ब्लड प्रेशर अधिक रहता है, तो यह धीरे-धीरे दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
सुबह दिखने वाले लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सुबह उठते समय कुछ असामान्य संकेत महसूस हों तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये संकेत बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की ओर इशारा कर सकते हैं।
1. नाक से खून आना
अगर सुबह अचानक नाक से खून आने लगे तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है। बढ़ा हुआ दबाव नाक की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
2. तेज सिरदर्द
सुबह उठते ही सिर भारी लगना या तेज दर्द होना भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ जाता है।
3. चक्कर आना या आंखों के सामने अंधेरा छाना
कई बार अचानक बीपी बढ़ने या घटने से चक्कर आने लगते हैं। कुछ लोगों को आंखों के सामने धुंधलापन या अंधेरा भी महसूस हो सकता है।
4. अत्यधिक थकान या सुस्ती
अगर पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह शरीर में कमजोरी, थकान या सुस्ती महसूस हो तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है।
इन संकेतों को लगातार नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगर ऐसे लक्षण बार-बार दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के आसान उपाय
विशेषज्ञों के अनुसार कुछ सरल आदतों को अपनाकर ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
1. नियमित व्यायाम करें - रोज सुबह हल्की वॉक, योग या एक्सरसाइज करने से दिल स्वस्थ रहता है और बीपी नियंत्रित रहता है।
2. नमक कम खाएं - खाने में ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, इसलिए इसकी मात्रा सीमित रखें।
3. संतुलित आहार लें - हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त भोजन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
4. नशे से दूरी रखें - धूम्रपान और शराब का सेवन दिल और ब्लड प्रेशर दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।
5. तनाव कम करें - मानसिक तनाव भी बीपी बढ़ाने का बड़ा कारण बन सकता है। इसके लिए योग, ध्यान और पर्याप्त नींद जरूरी है।
6. नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं - समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना जरूरी है ताकि समस्या का समय रहते पता चल सके।
