Stomach Cancer: सुबह-सुबह दिखें ये संकेत… तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकते है पेट कैंसर के लक्षण

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 08:08 AM (IST)

Stomach Cancer Symptoms: देशभर में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और इसकी एक बड़ी वजह हमारी बदलता Lifestyle। जैसे कि गलत खानपान, धूम्रपान, शराब का सेवन, तनाव और physical activity का कम होना जो धीरे-धीरे शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही है। पेट का कैंसर (Stomach Cancer) भी इन्ही में से एक है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो शुरुआती दौर में साफ संकेत नहीं देता और अक्सर लोग इसे सामान्य गैस, अपच या पेट दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

दरअसल, पेट का कैंसर तब होता है जब पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यह ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़कर शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। खराब खानपान, ज्यादा नमक वाला भोजन, प्रोसेस्ड फूड, लंबे समय तक पेट में संक्रमण, धूम्रपान, शराब और परिवार में कैंसर का इतिहास इसके खतरे को बढ़ाते हैं। अक्सर शरीर सुबह के समय कुछ ऐसे संकेत देता है, जिन्हें समझना बेहद जरूरी होता है। 

PunjabKesari

सुबह बाथरूम जाते समय दिख सकते हैं ये संकेत: पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण (Early Signs of Stomach Cancer)
-सुबह मल त्याग के दौरान खून दिखना या मल का काला होना
-लंबे समय तक कब्ज बने रहना
-बार-बार दस्त या मल त्याग में परेशानी
-पेट में मरोड़ या तेज दर्द महसूस होना
-सुबह उठते ही जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगना
-पेट भारी रहना या सूजन महसूस होना
-भूख कम लगना
-बिना वजह तेजी से वजन घटना
-लगातार कमजोरी और थकान महसूस होना

Note: हालांकि ये लक्षण सिर्फ कैंसर के ही नहीं, दूसरी बीमारियों में भी हो सकते हैं, लेकिन अगर ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

PunjabKesari

healthy lifestyle अपनाएं
पेट के कैंसर से बचाव के लिए सबसे जरूरी है healthy lifestyle अपनाना। रोजाना ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें, फाइबर युक्त भोजन लें और साफ पानी पिएं। जंक फूड, तला-भुना खाना, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। धूम्रपान और शराब से बचना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें और वजन को नियंत्रण में रखें।

PunjabKesari

अगर परिवार में किसी को कैंसर रहा हो तो नियमित हेल्थ चेकअप करवाना और भी जरूरी हो जाता है। शरीर में किसी भी तरह का बदलाव दिखे तो खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह जरूर लें। समय रहते पहचान ही इस बीमारी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से पेश की गई है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या संदेह होने पर विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News