इस फेमस सिंगर और एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो क्लिप ने बढ़ाई सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 11:10 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। इस बार सिंगर के चर्चा में आने की वजह उनको मिली जान से मारने की धमकी है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है।

वायरल ऑडियो में क्या है?

मंगलवार को सामने आई इस रिकॉर्डिंग में फोन करने वाला व्यक्ति खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है। ऑडियो में गिप्पी ग्रेवाल को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक इस ऑडियो की Authenticity की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News