तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक, म्यांमार सीमा पर आतंकियों के ठिकाने किए ध्वस्त

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 10:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है, जिस समय देश और दुनिया का ध्यान पुलवामा आतंकी हमला और उसके जवाब में भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले पर टिका था, उसी समय भारतीय सेना ने पूर्वी सीमा पर भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। बालाकोट में हुई कार्रवाई के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली में कहा था कि भारतीय सेना ने तीन सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं। दो का नाम वो बताएंगे, लेकिन तीसरा का वह नहीं बताएंगे।
PunjabKesari
भारतीय सेना ने म्यांमार की सेना के साथ मिलकर आतंकी ठिकानों के खिलाफ अभियान को अंजाम दिया है दोनों देशों की सेनाओं ने 17 फरवरी से 2 मार्च के बीच पूर्वोत्तर के लिए महत्वपूर्ण मेगा बुनियादी ढांचा परियोजना के ले खतरा बन रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। परियोजनाओं को म्यामांर में सक्रिय उग्रवादी समूह से खतरा था।
PunjabKesari
म्यांमार का विद्रोही समूह अराकॉन आर्मी ने मिजोरम सीमा पर नए ठिकाने बनाए थे। यह संगठन कलादान परियोजना को निशाना बना रहा था। अराकॉन आर्मी को काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी द्वारा नॉर्थ बॉर्डर चीन तक की ट्रेनिंग दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विद्रोहियों ने अरुणाचल से सटे क्षेत्रों से मिजोरम सीमा तक की 1000 किमी की यात्रा की।
PunjabKesari
पहले चरण में मिजोरम सीमा पर नवनिर्मित शिविरों को ध्वस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। जबकि, ऑपरेशन के दूसरे भाग में टागा में एनएससीएन (के) के मुख्यालय को निशाना बनाया गया और कई शिविरों को नष्ट कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि रोहिंग्या आतंकी समूह अराकॉन आर्मी और नागा आतंकी समूह एनएससीएन (के)  के खिलाफ दो सप्ताह लंबा संयुक्त भारत-म्यांमार अभियान चला। आतंकी समूहों ने कलादान मल्टी मॉडल प्रोजेक्ट की तरह भारत की कनेक्टविटी परियोजनाओं के खिलाफ हमले की योजना बनाई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News