एक हफ्ते की गिरावट के बाद अडानी के इन शेयरों में आया उछाल, अन्य का क्या है हाल?

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 06:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को उछाल देखा गया। अडानी पोर्ट्स में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईटीसी के शेयरों में भी ग्रीन सिग्नल पर बंद हुआ। बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी के शेयरों में तेजी से गिरावट जा रही है। अडानी की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में अब तक 5 प्रतिशत से लेकर 35 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सबसे बड़ी गिरावट अडानी इंटरप्राइजेज में ही देखी गई है अडानी इंटरप्राइजेज में 35 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है।

इसके अलावा, अडानी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडानी पॉवर लिमिटेड में 5 फीसदी, अडानी विलमार में 5 फीसदी, अडानी टोटल गैस लिमिटेड में 5 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं, एनडीटीवी के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अडानी पोर्ट्स में रिकवरी दर्ज की गई है। अडानी पोर्ट्स में 5 फीसदी का उछाल आया है। आईटीसी भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई। इस रिपोर्ट में अडानी पर शेयरों में हेर फेर का आरोप लगाया गया है।

अमेरिका के शेयर बाजार से अडानी की कंपनियां हुईं बाहर
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों में शेयरों में उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच खबर आई है कि अमेरिका के शेयर बाजार डाउ जॉन्स ने अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज को डाओ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से हटाने का फैसला लिया गया है। 7 फरवरी 2023 से अडानी इंटरप्राइजेज इस इंडेक्स में ट्रेड नहीं करेगा. अमेरिकी शेयर बाजार ने अपने इंडेक्स में इस बदलाव किए जाने की जानकारी दी है।

टॉप 20 की लिस्ट से अडानी आउट
शेयरों में लगातार गिरावट आने के बाद गौतम अडानी दुनिया के 20 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है। अडानी की कुल संपत्ति में अब तक 10 लाख करोड़ से अधिक की बड़ी गिरावट आ चुकी है। इससे वह दुनिया के सबसे 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर होकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News