Gold-Silver Price Hike: सोना-चांदी की कीमतों में आया बंपर उछाल, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 01:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों ने बुधवार को बड़ी तेजी दिखाई है। निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में इनकी कीमतों में उछाल मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में कमजोरी की वजह से आया है।

घरेलू बाजार में सोने की बढ़त
एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले स्तर से 5,388 रुपये या 3.88 प्रतिशत अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि क्रूड ऑयल WTI की गिरावट से महंगाई के दबाव में कमी आई है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में भी कमजोरी देखी गई है। इन दोनों कारकों के चलते निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती कर सकता है। इससे सोने की कीमतों को मजबूती मिली है।

चांदी में भी तेजी
सोने की तरह चांदी में भी जोरदार तेजी देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव 2,36,783 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जो 12,842 रुपये या 5.73 प्रतिशत ज्यादा है। निवेशकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में चांदी की मांग बढ़ने के साथ ही डॉलर की कमजोरी ने चांदी को भी सपोर्ट दिया है।

सोने का वैश्विक भाव
वैश्विक बाजार में भी सोने के भाव में उछाल देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,604.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 170.40 डॉलर या 3.84 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। गोल्ड स्पॉट का भाव 4,571.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 95.77 डॉलर या 2.14 प्रतिशत अधिक है।

चांदी का वैश्विक भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी रही। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 73.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 4.19 डॉलर या 6.02 प्रतिशत की बढ़त आई है। सिल्वर स्पॉट का भाव 73.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा, जो 2.34 डॉलर या 3.28 प्रतिशत ज्यादा है।

क्या हैं कारण
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे मुख्य कारण हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जिससे महंगाई का दबाव कम हुआ। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, जिससे निवेशकों की उम्मीदें बढ़ीं कि अमेरिकी फेड ब्याज दर में कटौती कर सकता है। वैश्विक आर्थिक असुरक्षा और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर रुझान।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News