डॉक्टरों की 'पिटाई' भी कर चुके हैं मोदी सरकार के ये नवागत मंत्री

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 12:45 AM (IST)

बेंगलुरु: मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में शामिल नवरत्नों में एक एेसे नेता ने मंत्री पद की शपथ ली है जो मंत्री बनने से पहले कई दफा मीडिया की सुर्खियां बटोर चुके हैं लेकिन उनको मीडिया में फेम किसी अच्छे काम की वजह से नहीं बल्कि एक अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई करने की वजह से मिला था।

रविवार को जो नए मंत्री शामिल किए गए हैं। उनमें कर्नाटक के सांसद अनंत कुमार हेगड़े का भी नाम है। हेगड़े का विवादों से पुराना नाता रहा है। कौशल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर कर्नाटक के उत्तर कन्नडा ज़िले से बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े इसी साल जनवरी में सिरसी के एक अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई कर दी थी। बताया गया कि डॉक्टर ने उनकी मां के इलाज में ढिलाई बरती, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल हेट स्पीच की वजह से भी वह सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद तभी खत्म होगा जब इस्लाम का दुनिया से खात्मा हो जाए। इतना ही नहीं, बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद पुलिस ने उन पर तटीय कर्नाटक में दंगा भड़काने का आरोप भी लगाया था।

बता दें, कर्नाटक में तटीय इलाका बीजेपी का कभी मज़बूत गढ़ हुआ करता था लेकिन पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इन इलाकों में बीजेपी को पछाड़ दिया। ऐसे में बीजेपी अनंत कुमार हेगड़े को आगे बढ़ाकर यहां अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा संघ से भी हेगड़े के रिश्ते काफी अच्छे बताए जाते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News