'राकेश रोशन जब चांद पर उतरा', ममता बनर्जी समेत इन नेताओं ने चंद्रयान-3 पर कहीं ऐसी बातें कि...
punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 02:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया में जय हो भारत गूंज रहा है। देशवासियों में तो इसरो की इस सफलता को लेकर अलग ही उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम बड़ी हस्तियों और नेताओं ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है। वहीं कुछ नेता ऐसे भी है जो चंद्रयान को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि आप लोग अपना सिर पकड़ लोगे। ममता बनर्जी से लेकर राजस्थान सरकार के मंत्री तक ने चंद्रयान पर बधाई तो दी लेकिन उनके बयान खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
“राकेश रोशन जब चाँद पर उतरा तब इंदिरा गांधी ने उसे पूछा कि…..?”- ममता बनर्जी #चंद्रयान_3 #RakeshRoshan #Chandrayaan3Landing
— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) August 24, 2023
मजे लीजिये 😂👇 pic.twitter.com/9MOy6MgrPZ
राकेश रोशन जब चांद पर उतरा- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक बयान खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा का जिक्र कर रहीं थीं। ममता बता रही थी कि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे बात की थी। मगर ममता ने राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन बोल दिया। राकेश रोशन बोलने वाला उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
धरती पर आने के बाद देशवासियों को करना चाहिए स्वागत- ओपी राजभर
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें वह वैज्ञानिकों के धरती पर वापस आने के बाद स्वागत की बात कह रहे हैं। ओपी राजभर ने कहा कि चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों को हम बधाई देते हैं। कल धरती पर सकुशल उसके आने का जो टाइम है, आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए। अब इस बयान को लेकर ओपी राजभर को ट्रोल किया जा रहा है।
चांद पर गए यात्रियों को सलाम-अशोक चांदना
ममता बनर्जी और ओपी राजभर से भी आगे निकले राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना। अशोक चांदना ने कहा कि हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हुए हमारे, उनको सलाम करता हूं।” इन नेताओं के बयान से लग रहा है कि इनको चंद्रयान की कितनी जानकारी थी।
STORY | "I salute the passengers"
— Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2023
Rajasthan minister makes a slip, congratulates ‘passengers’ on Chandrayaan mission
READ: https://t.co/NMLYVYI1wB
VIDEO: pic.twitter.com/0GQ1XsO2rt
हैरान रह गए नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो चंद्रयान से जुड़े सवाल को सुनकर हैरान ही रह गए। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे चंद्रयान के लैंडिंग पर सवाल पूछा तो वह हैरत में पड़ गए। उन्हें बगल में खड़े व्यक्ति ने चंद्रयान के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने फिर इस पर जवाब दिया, अच्छी बात है। उनके रिएक्शन को देखकर लग रहा था कि उनको भी इस मिशन के बारे में कोई खासी जानकारी नहीं है।
जब #Chandrayaan3Landing को लेकर नीतीश कुमार से पूछा गया सवाल. pic.twitter.com/5zhDBYtmZL
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) August 23, 2023