''पीएम किसान निधि'' पर निर्भर रहना छोड़िए! ये 5 सरकारी योजनाएं भी बदल सकती हैं किस्मत
punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश में करोड़ों किसानों की नजर PM Kisan Nidhi की 20वीं किस्त पर है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में भेजी थी। इस योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में ₹2000 और साल भर में कुल ₹6000 की आर्थिक सहायता मिलती है। पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) कराना जरूरी है। लेकिन, सिर्फ इसी एक योजना पर निर्भर न रहें। सरकार ने किसानों की खेती, आमदनी और भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए कई अन्य योजनाएं भी शुरू की हैं। आइए जानते हैं ऐसी योजनाओं के बारे में जो अन्नदाता की किस्मत बदल सकती हैं।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
शुरुआत: जुलाई 2025
मकसद: किसानों को अनाज भंडारण, फसल उत्पादन और कटाई के बाद प्रबंधन (पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट) में मदद देना।
लाभ: गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और अन्य सुविधाएं बनाने के लिए आर्थिक सहायता।
कैसे आवेदन करें? कृषि विभाग की वेबसाइट या जिला कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
लाभ: बारिश, सूखा, कीट या बीमारी से फसल खराब होने पर मुआवजा।
प्रीमियम: बहुत कम, बाकी रकम सरकार देती है।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें? नजदीकी CSC सेंटर, बैंक शाखा या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से।
राज्य सरकारों की फसल बीमा योजनाएं
कई राज्य अपनी अलग फसल बीमा योजनाएं चलाते हैं।
लाभ: सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में मदद।
कैसे लाभ लें? बैंक, बीमा एजेंट या कृषि विभाग से संपर्क करें।
कृषि उड़ान योजना
उद्देश्य: जल्दी खराब होने वाली फसलें (सब्जी, फल) हवाई मार्ग से बड़े बाजारों तक पहुंचाना।
लाभ: समय पर उपज बिकती है और अच्छे दाम मिलते हैं।
कैसे जुड़ें? नजदीकी मंडी या किसान उत्पादक संगठन (FPO) से संपर्क करें।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
किसके लिए: छोटे और सीमांत किसान
लाभ: 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन।
कैसे काम करती है? किसान हर महीने थोड़ा पैसा जमा करता है और उतनी ही रकम सरकार भी जोड़ती है।
रजिस्ट्रेशन कहां करें? LIC ऑफिस, CSC सेंटर या Maandhan पोर्टल पर।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
इन योजनाओं का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब किसान समय पर रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज पूरे कर लें। साथ ही e-KYC और बैंक खाते को आधार से लिंक कराना भी जरूरी है।