दिल्ली में रात में हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना, IMD ने बताया आने वाले चार से पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 12:33 PM (IST)

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में रात तक हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पिछले 24 घंटे में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत था। 

रात तक हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को मौसम काफी गर्म था। हालांकि अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

 IMD ने रविवार को सूचित किया कि आने वाले चार से पांच दिनों के बिच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग ने इसके अलावा यह भी जानकारी दी है, कि पश्चिमी संवेग के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News