Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें आज दिल्ली से पटना तक कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड
punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 05:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश में शादी का सीजन शुरू हो गया है और सोने-चांदी की खरीदारी भी तेज हो गई है। गुरुवार, 20 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,22,953 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1,23,051 रुपए पर बंद हुआ था।
इसका मतलब है कि सोने के दाम में लगभग 50 रुपए की गिरावट हुई है। सोने की कीमतें सुबह कारोबार में 1,23,224 रुपए तक पहुंची, लेकिन दिन के अंत तक यह 1,22,953 रुपए पर बंद हुई। चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी 1,56,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन की शुरुआत में चांदी 1,56,000 रुपए पर ओपन हुई थी। पिछले दिन की तुलना में चांदी में लगभग 1,100 रुपए की तेजी दर्ज की गई।
शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली: 24 कैरेट - 1,24,840 | 22 कैरेट - 1,14,450 | 18 कैरेट - 93,670
मुंबई: 24 कैरेट - 1,24,690 | 22 कैरेट - 1,14,300 | 18 कैरेट - 93,520
चेन्नई: 24 कैरेट - 1,25,460 | 22 कैरेट - 1,15,000 | 18 कैरेट - 96,000
कोलकाता: 24 कैरेट - 1,24,690 | 22 कैरेट - 1,14,300 | 18 कैरेट - 93,520
अहमदाबाद: 24 कैरेट - 1,24,740 | 22 कैरेट - 1,14,350 | 18 कैरेट - 93,570
लखनऊ: 24 कैरेट - 1,24,840 | 22 कैरेट - 1,14,450 | 18 कैरेट - 93,670
पटना: 24 कैरेट - 1,24,740 | 22 कैरेट - 1,14,350 | 18 कैरेट - 93,570
हैदराबाद: 24 कैरेट - 1,24,690 | 22 कैरेट - 1,14,300 | 18 कैरेट - 93,520
खरीदारी से पहले ध्यान देने योग्य बातें
शादी सीजन में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी करते समय अपने शहर के ताजा रेट जरूर देखें। सही समय और सही भाव पर खरीदारी करने से आप आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।
