महिला पुलिस कर्मी के घर हुई चोरी, LED और पांच हजार लेकर चोर हुए चंपत

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 02:08 PM (IST)

साम्बा : साम्बा शहर की वार्ड नं. 11 में चोरों ने महिला पुलिस कर्मी के से एक एल.ई.डी. और पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी अनुसार महिला पुलिस कर्मी ज्योति ने नया घर बनाया है और वहां पर बहुत कम सामान रखा था और घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थी और वीरवार सुबह आस-पास के लोगों ने जानकारी दी कि उनके घर के ताले खुले है। वहीं महिला जब घर में पहंची तो प्रत्येक कमरे के ताले टूटे हुए थे और  एल.ई.डी. और पांच हजार रूपए चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News