देश के इस राज्य में बना विश्व का सबसे बड़ा रसगुल्ला

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2017 - 12:55 AM (IST)

कोलकाता: ओडिशा से रसगुल्ले की जंग जीतने के कुछ दिन बाद नादिया जिले में 2 स्वयं सहायता समूहों ने एक साथ मिलकर एक विशाल रसगुल्ला बनाया है, जिसे उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला बताया है। 

इस विशाल रसगुल्ले का वजन रस के साथ 9 किलोग्राम और बिना रस के 6 किलोग्राम से अधिक था। 5 पेशेवर हलवाइयों, सहायकों ने मिलकर इसे बनाया। इस रसगुल्ले को बनाने में 150 किलोग्राम चीनी, साढ़े पांच किलोग्राम कॉटेज चीज और 400 ग्राम आटे की आवश्यकता पड़ी थी। फुलिया स्थित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने कहा कि इस रसगुल्ले के जरिए उन्होंने महान हलवाई हरदन मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News