पिछले 15 साल से अंधेरे कमरे में बंद थी महिला, पुलिस को ऐसी हालत में मिली

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 12:22 PM (IST)

पणजी: गोवा पुलिस ने एक महिला को उसके ही परिवार के 4 सदस्यों द्वारा बीते 15 वर्षों से उसके माता-पिता के घर के एक कमरे तक सीमित रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना उत्तरी गोवा के कैंडोलिम गांव की है। एक एनजीओ ने पुलिस को यह जानकारी दी जिसके बाद महिला को वहां से निकाला गया।

बताया जा रहा है कि लगभग 50 वर्ष आयु वर्ग की महिला को घर में कथित तौर पर उसके 2 भाइयों और भाभियों ने एक अंधेरे कमरे में बंद करके रखा था। इसकी वजह संभवत: महिला का असामान्य व्यवहार था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे खिड़की के जरिए भोजन और पानी दिया जाता था। जब पुलिस दल ने कमरे में प्रवेश किया तब महिला निर्वस्त्र थी। पुलिस के पहुंचने पर भी महिला कमरे से बाहर आने से इंकार कर रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News