इंतजार खत्म! 3 जून से इन महिलाओं के खातों में आएंगे 3,000 रुपए

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 07:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की लाखों महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। बता दें कि अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 3 जून से 3,000 रुपए की पहली किस्त जारी की जाएगी। ये किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर  के जरिए खातों में भेजी जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस पूरी प्रकिया को पारदर्शी बनाने के लिए डीबीटी सिस्टम के जरिए भुगतान किया जाएगा। 

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ 25-60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए आवेदक का स्थाई सरकारी कर्मचारी नहीं होना, वेतन या पेंशन प्राप्त न करना और आयकर दायरे से बाहर होना आवश्यक है। इस योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी या पासबुक तथा पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना जरुरी होगा।

1 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने योजना के लिए 12 पेज का आवेदन फॉर्म जारी किया है। नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 90 दिनों तक चलेगी। इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया वार्ड और नगरपालिका स्तर पर चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सरकार ने कहा है कि आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लाभार्थियों की सहायता के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी अधिकारी भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News