थाईलैंड में पाकिस्तानी ने करवाया 3 भारतीय पर्यटकों का अपहरण, मांगी करोड़ों रुपए की फिरौती (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 07:03 PM (IST)
Bangkock थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को अपने ही देश के तीन लोगों का अपहरण करने और उनकी रिहाई के लिए फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 'बैंकॉक पोस्ट' ने पुलिस के हवाले से अपनी खबर में कहा कि पांचों आरोपियों को मंगलवार को बैंकॉक के क्लोंग तान इलाके के एक होटल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे विदेश भागने की फिराक में थे। खबर के अनुसार संदिग्धों की पहचान अवतार सिंह (38), जगजीत सिंह (38), रामबालक कुमार (24), सुखबीर सिंह (37) और कुलरा सिंह (27) के रूप में की गई है। आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी नागरिक ने तीन भारतीय पुरुषों (सभी पर्यटक) का अपहरण करने का निर्देश दिया था।
Pattaya police freeing three Indian men held six days in a Nong Prue townhouse, bound with rope and cable ties, mouths taped. Lured over on a fake tour package. The youngest, 20, was sprayed with red paint so the gang could film him for his family. 4 million rupees a head. pic.twitter.com/JrPacdoiDD
— Jacob in Cambodia 🇺🇸 🇰🇭 (@jacobincambodia) July 28, 2026
उन्होंने बताया कि वे उस पाकिस्तानी नागरिक को पिछले एक महीने से एक 'चैट एप्लिकेशन' के माध्यम से जानते थे। खबर के अनुसार माना जा रहा है कि इस कथित षडयंत्रकर्ता का ठिकाना दुबई में है और उसने फिरौती की रकम 'क्रिप्टोकरेंसी' के रूप में हासिल करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों को यह काम पूरा करने के बाद थाईलैंड छोड़ने के लिए कीमती सामान, नकदी और हवाई टिकट देने का वादा किया गया था। समाचार पत्र 'द नेशन' की खबर के अनुसार इस मामले में जांच की शुरुआत तब हुई, जब पीड़ितों के परिजनों की शिकायतों के बाद थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने 21 जुलाई को चोनबुरी आव्रजन पुलिस और पटाया सिटी पुलिस को सतर्क किया।
खबर के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार से 40 लाख रुपये (41,831 अमेरिकी डॉलर) की फिरौती मांगी थी। इसके अनुसार पुलिस ने खुफिया जानकारी और सुरक्षा कैमरों की फुटेज के आधार पर सोमवार को पटाया में दो मंजिला एक इमारत में छापेमारी की और तीन भारतीय पुरुषों मोहित (23), आशीष (24) और हिमांशु (20) को बचाया।
