60 KM की रफ्तार से आएगा तूफान, 72 घंटे होगी जमकर बारिश! जानें 3 दिन देशभर में कैसा रहेगा मौसम मिजाम
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 11:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के बाद भी देश में मौसम 10 अक्टूबर तक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए वेदर सिस्टम की सक्रियता से वर्षा का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव ला सकते हैं।
कौन-कौन से राज्य प्रभावित होंगे?
- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 50–60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश।
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 6-7 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और झमाझम बारिश। आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी।
- पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में 4 अक्टूबर तक चक्रवाती परिसंचरण के कारण अच्छी खासी बारिश।
- ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट।
अगले 10 दिनों की मौसमी गतिविधियां
IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी परिसंचरण सक्रिय होने से उन जगहों पर भी बारिश हो सकती है, जहां से मानसून लगभग चला गया है।
दिल्ली-एनसीआर का हाल
- अगले 1-2 दिन तक हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बौछारें।
- दशहरे के दिन भी बारिश की संभावना, मेले और उत्सवों पर असर।
- न्यूनतम तापमान 28.7°C, अधिकतम 34°C।
- AQI 107, मध्यम श्रेणी।
यूपी और बिहार में मौसम
- उत्तर प्रदेश: हल्की से मध्यम बारिश, 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश। तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी।
- बिहार: 3-5 अक्टूबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और मेघ गर्जन की संभावना।
राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान: धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, करौली, दौसा और नागौर में भारी बारिश, जयपुर में अत्यधिक भारी बारिश।
- उत्तराखंड: 5-7 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि, तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का खतरा।
- हिमाचल प्रदेश: 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश, 6 अक्टूबर को आंधी और भारी बारिश, तापमान गिरने की संभावना।
पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी
- पश्चिम बंगाल: अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश।
- ओडिशा: 2 अक्टूबर को सभी 30 जिलों में बारिश, समुद्री गतिविधियों पर मछुआरों को चेतावनी।
- तमिलनाडु-पुडुचेरी: गरज और हल्की से मध्यम वर्षा, दक्षिण भारत और उत्तरी अंडमान सागर में वायुमंडलीय परिसंचरण सक्रिय।
- चेन्नई: अधिकतम तापमान 34–35°C, न्यूनतम 26–27°C, आंशिक बादल और बारिश।