बेटा हो तो ऐसा, मृत पिता को मोक्ष दिलाने पाकिस्तान से भारत पहुंचा बेटा, हरिद्वार में प्रवाह की अस्थियां

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 12:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद से दोनों देशों में अभी हालात सामान्य नहीं हैं। पड़ोसी देश होने के बावजूद भी लोगों के दिलों में काफी खटास है। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को आज भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भारत में मुस्लिमों को प्राप्त धार्मिक स्वतंत्रता की तरह पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को नहीं मिली।

PunjabKesari

वहीं कई पाकिस्तानी हिन्दू आज भी मौत के बाद अपना अंतिम संस्कार भारत में करवाने की इच्छा रखते हैं। पाकिस्तान में रहने वाले अनिल कुमार के पिता की भी आखिरी इच्छा यही थी कि उनकी अस्थियां भारत में बहाई जाए। अपने पिता की इस विश को पूरा करने के लिए उनके बेटे ने पकिस्तान से भारत का सफर तय किया।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Take One Digital & Television (@takeonedigitalnetwork)

>

अनिल एक जत्थे के साथ पाकिस्तान से भारत आए हैं। यहां उन्होंने मंगलवार को अपने पिता की अस्थियां गंगा में बहाईं, हालांकि पिता का अंतिम संस्कार पाकिस्तान में ही किया गया। इसके बाद कलश में अस्थियां लेकर भारत की ओर निकल पड़े। यहां हरिद्वार में पूजा-पाठ के बाद उन्होंने पिता की अस्थियां बहा दी। अनिल ने बताया कि मोक्ष भारत में ही मिलता है। वो चाहते थे कि उनके पिता को मोक्ष मिले। इस वजह से वो इतनी दूर से अपने पिता की अस्थियां लेकर आए।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News