राजनाथ सिंह ने पेश किया अपने 3 साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2017 - 12:22 PM (IST)

नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने मंत्रालय का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए जनता को मंत्रालय की उपलब्धियां से अवगत करवाया। अपने मंत्रालय की तीन साल की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए राजनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइकल के बाद आतंकवादी घटनाओं में 75 प्रतिशत की कमी आई है। 

उपलब्धियों पर एक नजर:
PunjabKesari
-विभिन्न हिस्सों में नक्सली हिंसा की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए रणनीति अपनाई गई है जिसके परिणामस्वरूप नक्सली हिंसा की घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है।

-नक्सलियों के खात्मे में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए नयी रणनीति अपनायी गयी है, जो प्रभावी साबित हुई है।

-जम्मू-कश्मीर के हालात में काफी सुधार हुअा। हिजबुल के 5 अांतकियों को सजा दी।

-2014-2017 के बीच कश्मीर में 368 आतंकी मारे गए। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से आतंकी गतिविधि में 75 फीसदी की कमी आई।

-भारत मुस्लिम आबादी के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश है लेकिन अब तक  ISIS का कोई प्रभाव नहीं है। यह हमारी बड़ी सफलता है।

- हिजबुल के आतंकियों को फांसी की सजा दी गई, ISIS को भारत में पैर पसारने नहीं दिया गया। देश में 90 से ज्यादा ISIS के समर्थक पकड़े गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News