सातवें आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, अब गहना बनवाने के लिए बेचनी पड़ेगी जमीन! जानें आज के दाम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 01, 2025 - 09:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत में शादी के सीजन से पहले ही सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। 1 अप्रैल को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने की कीमत 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। हालांकि, शाम 5:50 बजे यह थोड़ा गिरकर 91,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी में हल्की गिरावट

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी के दाम में थोड़ी गिरावट आई। शाम 7:35 बजे MCX पर चांदी 99,829 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले स्तर 1,00,065 रुपये प्रति किलो से 0.24% कम थी।

सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना रिकॉर्ड स्तर पर है। मंगलवार सुबह सोने की कीमत 3,175 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।
  • अमेरिकी निवेशकों का शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में लगाना।
  • कमजोर अमेरिकी डॉलर, रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव भी कीमतों को ऊपर ले जा रहे हैं।

क्या सोने के दाम और बढ़ेंगे?

  • विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
  • 2 अप्रैल को अमेरिका की नई टैरिफ नीति घोषित होने वाली है, जिससे कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।
  • MCX पर सोना 2025 में अब तक 18% महंगा हो चुका है और इस हफ्ते यह 88,500 से 92,500 रुपये के दायरे में ट्रेड कर सकता है।

क्या अभी सोना खरीदना सही होगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया में बढ़ती महंगाई और अमेरिका की नीतियों के चलते सोने की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। निवेशकों को बाजार पर नज़र रखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News