Lift Romance Viral Video: लिफ्ट में Romantic हुआ 'बुजुर्ग कपल', दादी को Kiss कर रहे थे दादा, तभी अचानक...
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 04:13 PM (IST)
Elderly Couple Romance in Lift Viral Video : प्यार की कोई उम्र नहीं होती यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन कभी-कभी उम्र के साथ आने वाली शारीरिक मजबूरियां सबसे रोमांटिक पल को भी कॉमेडी में बदल देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक बुजुर्ग कपल के saath जिनका लिफ्ट के अंदर रोमांस करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
लिफ्ट के अंदर क्या हुआ?
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग दादा और दादी लिफ्ट में अकेले नजर आ रहे हैं। माहौल काफी रोमांटिक है और दादाजी बड़े प्यार से दादी के करीब जाकर उन्हें किस (Kiss) करने की कोशिश करते हैं। दादी भी मुस्कुराते हुए उनके करीब आती हैं लेकिन जैसे ही दोनों एक-दूसरे के करीब पहुंचते हैं अचानक एक ऐसी घटना घटती है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।
रोमांस के बीच दांतों का सेट गिरा
जैसे ही दादाजी ने प्यार जताया, दादी के मुंह से उनके नकली दांतों का पूरा सेट (बत्तीसी) निकलकर सीधे दादाजी के पैरों के पास जा गिरा। बस फिर क्या था! जो पल बेहद भावुक और रोमांटिक होने वाला था वह एक झटके में फनी सीन में बदल गया। दांत गिरने के बाद दोनों का रोमांस वहीं रुक गया और वे अपनी इस स्थिति पर खुद भी हंसने लगे।
करोड़ों लोगों ने देखा ये मजेदार वीडियो
इंस्टाग्राम पर viralchuski नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.05 करोड़ (10.5 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 1.35 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं:
कुछ यूजर्स ने इसे "दिन का सबसे मजेदार पल" बताया।
कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाया गया हो सकता है।
वहीं कई लोगों ने कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और इस उम्र में ऐसी मासूमियत और हंसी वाकई काबिले तारीफ है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और इसमें दिख रहे लोग कौन हैं लेकिन इसने इंटरनेट पर बहस और हंसी का माहौल जरूर बना दिया है।
