पड़ोसी की शर्मनाक हरकत, 8वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार कर गर्भवती किया

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 11:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क : गुरुग्राम के सेक्टर 10 इलाके में कक्षा आठवीं की एक छात्रा से उसके पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर बलात्कार करके उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पिछले महीने घटी यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब 14 वर्षीय छात्रा ने असहनीय दर्द की शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गर्भावस्था का पता लगाया और पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने मंगलवार देर शाम मजिस्ट्रेट के सामने उसने अपना बयान दर्ज कराया। शिकायत मिलने के बाद, सेक्टर 10 पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 19 वर्षीय युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो पीड़िता की मां के साथ एक कंपनी में सहायक के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी, जो लड़की के घर के पास एक किराए के मकान में अकेला रहता था, गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आरोपी फरार है। हमारी टीमें दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News