रात के अँधेरे में किया जानलेवा हमला, पी.जी.आई. में दाखिल

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2016 - 12:01 PM (IST)

रायपुररानी (संजय): बीती शुक्रवार रात को हंगौली गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार हंगौली गांव का अमरीक सिंह व सतबीर और बंटी तथा संदीप के बीच किसी बात को लेकर रात में झगड़ा हो गया। झगड़े में अमरीक सिंह और सतबीर के पेट पर दराती से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों को झगड़े का पता चलने के बाद दोनों घायलों को चंडीगढ़ पी.जी.आई. ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News