PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, जल्द चेक करें नाम
punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 01:21 PM (IST)
नेशनल डेस्क : देश में करोड़ों किसान रहते हैं, लेकिन सभी खेती से पर्याप्त आय नहीं कमा पाते। ऐसे किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किश्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की कुल 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं। वहीं, किसान अब 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बार यह किश्त सभी किसानों को नहीं मिलेगी।
कौन-कौन से किसान लाभ नहीं ले पाएंगे?
सरकार ने पीएम किसान योजना में कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं। जिन किसानों ने योजना में जरूरी काम नहीं पूरे किए हैं, उनके खाते अस्थायी तौर पर होल्ड पर रखे गए हैं। इनमें शामिल हैं:
- जिन किसानों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं हैं।
- जिनके बैंक अकाउंट में गलत जानकारी दर्ज है।
- जिनकी e-KYC पूरी नहीं हुई।
- जिन्होंने खेती योग्य जमीन की गलत जानकारी दी या गैर-कृषि भूमि योजना में शामिल की।
- ऐसे किसानों को 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, यदि वे अपनी जानकारी सही कर लेते हैं, तो भविष्य में दोबारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अपना नाम कैसे चेक करें?
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए:
- Beneficiary Status सेक्शन में जाएं।
- अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- अगर स्टेटस में Approved लिखा हो, तो अगली किस्त आपको मिलेगी।
- अगर स्टेटस Pending दिखे, तो इसका मतलब है कि आपका कोई काम अधूरा है।
स्टेप्स: क्या करें
- नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क करें।
- ऑनलाइन ई-केवाईसी या बैंक जानकारी सही करवाएं।
- दस्तावेज़ों और बैंक जानकारी को अपडेट करें, ताकि अगली किस्त का लाभ मिल सके।
इस तरह किसान आसानी से अपनी पात्रता और किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
