कम बोलती है, सीधा सीटी बजाती है, शख्स ने प्रेशर कुकर से की शादी, हैरान हुए लोग

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 11:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनिया भर में कई अजीब और दिलचस्प मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया से आया, जहां एक शख्स अपनी अजीब हरकतों के कारण चर्चा में रहा। इस शख्स ने एक निर्जीव चीज़, यानी किचन में रखे कुकर, से शादी कर सबको हैरान कर दिया। उसने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो वायरल हो गईं। हालांकि, यह शादी सिर्फ चार दिन ही चली और फिर उसने अपनी "पत्नी" कुकर को तलाक दे दिया। अब सवाल उठता है कि इस शख्स ने ऐसा क्यों किया।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीर-

दूल्हे ने खुद अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। शख्स ने बताया कि उस पर बहुत दबाव था और इसे सहना बहुत मुश्किल था। उसने कहा कि यह एक बड़ा और कठिन फैसला था, क्योंकि उसके पास कोई साथी नहीं था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि खोइरुल दूल्हे के कपड़े पहने खड़ा है और उसके हाथ में कुकर है, जिसे वह किस कर रहा है। उसकी "पत्नी" कुकर सफेद घूंघट में नजर आ रही है।

<>

शादी तोड़ने का किया ऐलान-

सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनम ने अपनी "पत्नी" की खूब तारीफ की। उसने लिखा, "निष्पक्ष, शांत, आज्ञाकारी, ज्यादा बात नहीं करती, खाना बनाना जानती है।" हालांकि, तस्वीरें शेयर करने के कुछ ही दिन बाद, अनम ने अपनी शादी को तोड़ने का ऐलान कर दिया।

पब्लिसिटी स्टंट था-

इस कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है। स्थानीय समाचार के मुताबिक, अनम इंडोनेशिया की एक जानी मानी शख्सियत हैं और वह अपने फैंस को खुश करने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। कुकर से शादी करके उन्होंने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट था, जिसमें वह चर्चा में आने में सफल रहे। यह पूरा मामला तीन साल पहले का है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News