16 देश, 59 दिन और 18300 KM का सफर तय कर मां को सप्राइज देने पहुंचा शख्स, घर पहुंचते ही मां ने लगाई डांट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मां को सरप्राइज देने के लिए बेटा यूके से इंडिया कार ड्राइव कर पहुंच गया। बेटे की ये अनोखी यात्रा आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी सामने आई है कि विराजित मुंगले नाम का शख्स लंदन से महाराष्ट्र  तक कार से आ पहुंचा। शख्स का सफर 59 दिनों का रहा। इन दिनों में उसने 18300 KM का सफर तय किया और 16 देशों का भ्रमण करते हुए मुंबई के पास ठाणे पहुंचा।

PunjabKesari

बता दें कि यूके से इंडिया आए विराजित मुंगले एक ब्रिटिश इंडियन हैं। वे अपनी मां को सप्राइज़ देना चाहते थे। उनका शौक था कि वे बॉय कार इंडिया आएं। इस सफर के दौरान उन्होंने 18,300 किलोमीटर का सफर तय किया। रास्ते में 16 देशों के सफर करते हुए हर देश के खाने का स्वाद भी चखा। उन्होंने एक दिन में 400 किलोमीटर से 600 किलोमीटर की दूरी तय की। हालांकि घर पंहुचते ही विराजित को अपनी मां की डांट भी खानी पड़ी।

PunjabKesari

विराजित अपनी यात्रा के बारे मे बतातें हैं कि पहले उन्होंने सारी मंजूरी ली थी। अपने ऑफिस से दो महीने की छुट्टी ली थी। रास्ते में उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। आखिरकार वे अपनी मां से मिलने ठाणे पहुंच गए। अपनी वापसी को लेकर मुंगले का कहना है कि वे शिप के ज़रिए अपनी SUV को लंदन भेजेंदे और खुद फ्लाइट से वापिस जाएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News