पांचवें आयुर्वेद दिवस का मुख्य विषय ‘कोविड-19 के लिए आयुर्वेद'' होगा

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 08:54 PM (IST)

नई दिल्लीः आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि इस साल ‘आयुर्वेद दिवस' की मुख्य विषय कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयुर्वेद दिवस 2016 से हर साल धन्वंतरि जयंती के दिन मनाया जाता है। इस साल यह 13 नवंबर को मनाया जाएगा। आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद और उसके विशिष्ट उपचार तरीकों की शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। 

मंत्रालय ने कहा कि आयुर्वेद दिवस केवल समारोह या उत्सव नहीं बल्कि व्यवसाय और समाज के प्रति पुन: समर्पण का अवसर है। आयुष मंत्रालय ने पांचवें ‘आयुर्वेद दिवस' के मौके पर अनेक गतिविधियां आयोजित करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने बताया कि इस अवसर पर ‘कोविड-19 महामारी के लिए आयुर्वेद' विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। दुनियाभर के करीब डेढ़ लाख प्रतिभागी वेबिनार में भाग ले सकते हैं। आयुष मंत्रालय ने विदेशों के दूतावासों और मिशनों से भी ‘आयुर्वेद दिवस' मनाने का अनुरोध किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News