RG Kar अस्पताल से मिला उस रात का CCTV, इसी वीडियो के आधार पर हुई थी मुख्य आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2024 - 09:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में 9 अगस्त से जारी हड़ताल शुकवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गया। इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश है। सीबीआई गंभीरता से इस मामले की जांच में जुटी है। इस बीच, मुख्य आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी का आधार बने सीसीटीवी फुटेज की एक नई तस्वीर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय रॉय की जो तस्वीर सार्वजनिक की गई है, वह एक सीसीटीवी ग्रैब है जिसमें वह सेमिनार हॉल के पास देखे जा सकते हैं। यह सीसीटीवी फुटेज रात करीब 1:30 बजे की है। वारदात के दिन संजय रॉय को सेमिनार हॉल के नजदीकी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया था, जिससे उसकी गतिविधियों का पता चला और उसे गिरफ्तार किया गया।

ब्लूटूथ की मदद से किया गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज में देखने को मिला है कि संजय के गले में जो ब्लूटूथ लटकता दिख रहा है, वही ब्लूटूथ घटनास्थल से बरामद की गई थी। इसे जब संजय रॉय के मोबइल से पेयर किया गया तो यह आसानी से पेयर हो गया, जिसके बाद संजय की गिरफ्तारी की गई। कोलकाता पुलिस ने अस्पताल के इन्हीं सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटूथ के आधार पर संजय रॉय की गिरफ्तारी की थी और पूछताछ की जिसके बाद संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। बता दें कि इसी मामले में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच आज इंडिया टीवी ने पीड़िता के माता-पिता का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News