मप्र में किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस हों: हार्दिक

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2017 - 10:09 PM (IST)

देवास: किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने मांग की है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। पटेल शनिवार को इंदौर से शाजापुर जाते समय कुछ देर के लिए देवास बायपास पर रुकने के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते माह किसान आंदोलन के दौरान किसानों की हत्या की गई। 

किसानों का कर्ज माफ व किसान आयोग का निर्माण 
मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है तथा हक मांगने पर गोलियों की सौगात दी है। कई किसानों पर तस्करी तथा अन्य मुकदमे लगाए गए हैं। वे तत्काल वापस लिए जाएं। पटेल ने कहा कि देश के इन्हीं किसानों ने भाजपा को सत्ता में बैठाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी चुनाव में गुजरात और मध्यप्रदेश में इसके परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेंगे। उन्होंने मांग की कि किसानों का कर्ज माफ हो और किसान आयोग बनाया जाए। किसान को भी पेंशन मिलना चाहिए। पटेल ने कहा कि उन्हें कितना भी रोका जाए वे बार-बार मध्यप्रदेश में आएंगे। आगामी दिनों में ग्वालियर में आम सभा करेंगे और 2018 तक कई रैलियां निकालेंगे। उन्होंने कहा कि वे गुजरात और मध्यप्रदेश में किसानों की लड़ाई लड़ेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News