शहीद पति की आखिरी निशानी को माथे पर लगाकर खड़ी रही गीता

punjabkesari.in Monday, May 30, 2016 - 07:31 PM (IST)

सीकर : शहीद सुभाष चंद्र सुंडा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार राजस्थान के सीकर जिले के कूदन गांव में कर दिया गया। अंतिम विदाई से पहले जब शहीद की पत्नी गीता देवी को तिरंगा सौंपा गया। पति की इस आखिरी निशानी को गीता ने माथे पर लगा लिया। अंतिम संस्कार होने तक गीता तिरंगे को सीने से लगाए खड़ी रहीं। चार साल के बेटे आर्यन ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्रि दी। शहीद के बड़े भाई बजरंगलाल ने बताया कि युद्धाभ्यास पूरा होने के बाद सुभाष पांच जून को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। अब यादें ही रह गई हैं।


 
खुद अस्पताल चलकर आए थे सुभाष
अपने साथियों में सुभाष हिम्मती जवान के तौर पर जाने जाते थे। भारी बर्फबारी में तबीयत खराब होने पर सुभाष खुद अस्पताल तक नीचे आए थे। सिक्किम में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फबारी और तूफान के बीच युद्धाभ्यास के दौरान सुभाषचंद्र सुंडा शहीद हो गए।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News